फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cousin attempted to rape sister

Firozabad News: बहन के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 09 Oct 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 09 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Cousin attempted to rape sister
शिकोहाबाद। बाजरा की फसल काटने गईं दो बहनों के साथ चचेरे भाई ने साथियों संग मिलकर अभद्रता की। एक के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। दोनों बहनों के कपड़े फाड़ दिए। घटना का विरोध करने पर पीड़ित बहनों के शरीर पर कई जगह काट लिया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। अभी तक घटना में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

एक गांव में किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ खेत में बाजरा काटने के लिए गई हुई थी। मंगलवार दोपहर एक बजे करीब जब दोनों बहनें खेत में पहुंची। दोनों अलग-अलग काम कर रही थीं। आरोप है कि तभी उनका चचेरा भाई (ताऊ का बेटा) अपने तीन अन्य साथियों के साथ पीछे-पीछे खेत में जा पहुंचा। आरोप है कि उसने एक बहन को जबरन पकड़कर खेत में अंदर घसीटता हुआ ले गया। जहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके कपड़े फाड़ दिए। साथ ही शरीर पर कई जगह काट भी लिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पीड़िता की बड़ी बहन उसे बचाने के लिए पहुंची, तो आरोपियों ने उसे भी दबोच लिया।
विज्ञापन

उसके साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की और उसके कपड़े फाड़ दिए। दोनों बहनों की चीख-पुकार की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण एकत्रित होने लगे। आरोपी खुद को घिरता हुआ देखकर मौके से भाग गए। मंगलवार दोपहर दोनों बहनें अपनी मां के साथ थाने पहुंचीं। जहां उन्होंने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पीड़ितों की मां ने फोन पर बताया कि उनकी तहरीर पर पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि घर के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद है। मंगलवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। पीड़ितों की मां बेटियों के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed