{"_id":"62e582bef8dbe516c8178d02","slug":"court-firozabad-news-agr5419096145","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले के दोषी को सात वर्ष कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले के दोषी को सात वर्ष कारावास
विज्ञापन

- अपर जिला जज द्वितीय ने सुनाई सजा, नगला खंगर क्षेत्र में चार मई 2016 को हुई थी वारदात
- न्यायाधीश ने 30 हजार का अर्थदंड भी लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अपर जिला जज द्वितीय इफराक अहमद ने छह वर्ष पुराने जानलेवा हमले के दोषी थाना नगला खंगर के दोहिया निवासी अजय प्रताप उर्फ बबलू को सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। तीस हजार का अर्थदंड भी लगाया है। यह अदा नहीं करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
मामला थाना नगला खंगर क्षेत्र का चार मई 2016 का है। उरावर निवासी पूरन सिंह ने अभियोग दर्ज कराया कि मेरा भतीजा कन्हैया अपनी बहन को पेपर दिलाने के लिए बाइक से जा रहा था। आटेपुर चौराहे के समीप थाना क्षेत्र के दोहिया निवासी अजय प्रताप उर्फ बबलू ने जान से मारने की नीयत से लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर दी। इसमें कन्हैया घायल हो गया था। मामला शेषन के सुपुर्द होकर सुनवाई के लिए अपर जिला जज द्वितीय इफराक अहमद के न्यायालय में पहुंचा। न्यायाधीश ने साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर अजय प्रताप को सात वर्ष कारावास की सजा सुनाई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अजय यादव ने केस की पैरवी की।