फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   court

ताऊ के हत्यारोपी भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 07 Jun 2020 05:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
court
जसराना(फिरोजाबाद)। गांव पचवा में जमीन की खातिर ताऊ की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या करने के आरोपी भतीजे को पुलिस ने रविवार को घिरोर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस पर आलाकत्ल बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। गांव पचवा में सोमवार को राजबहादुर की सोते समय भतीजे रामू ने कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से आरोपी फरार था। घटना के बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। रविवार को कोतवाल अनूप कुमार भारतीय ने पुलिस बल के साथ आरोपी रामू को घिरोर चौराहे से पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद कर ली। पुलिस ने हत्यारोपी रामू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने बताया जमीन की खातिर रामू ने अपने ताऊ की हत्या की थी।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव पचवा निवासी राजबहादुर अपने पारिवारिक भतीजे मुकेश के घर में वर्षों से रह रहे थे। इस दौरान राजबहादुर ने अपने हिस्से की 16 बीघा जमीन में से सात बीघा जमीन मुकेश के पुत्र दीपक के नाम कर दी थी। इससे राजबहादुर का भतीजा रामू खफा था। सोमवार को रामू ने सोते समय राजबहादुर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। मामले में दीपक की तहरीर पर रामू पुत्र छोटे सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed