फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   couple shot dead in Firozabad who went to collect money for lease of farm

UP: बेटे ने माता-पिता की गोली मारकर हत्या की, डर से दूसरे जिले में रहते थे, खेत के पट्टे का पैसा लेने गए थे

Sun, 28 May 2023 08:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 May 2023 08:03 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बड़े बेटे का आंतक पूरा परिवार झेल रहा है। यहां खेत के पट्टे का पैसा लेने आए माता-पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके डर से माता-पिता छोटे बेटे के साथ दूसरे जिले में किराए पर रहते थे। 

विज्ञापन
couple shot dead in Firozabad who went to collect money for lease of farm
Firozabad: घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार की दोपहर बेटे ने साले के साथ मिलकर मां-बाप की गोली मारकर हत्या कर दी। खबर मिली तो गांव में भगदड़ मच गई। लोग भागकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ व थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

वापस एटा लौट रहे थे दंपती

घटना एका थाना क्षेत्र के नगला रमिया गांव में हुई। गांव निवासी राकेश सिंह अपनी पत्नी गुड्डी देवी व परिवार के साथ एटा में रहने लगे हैं। रविवार को वह खेत को पट्टा में उठाने और पैसा लेने के लिए गांव पहुंचे थे। दोपहर में वह दोनों बाइक से खेत की तरफ गए थे। खेत को पट्टा में उठाने के बाद वह वापस एटा लौट रहे थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-- पिता के खिलाफ बेटी पहुंची अदालत: बोली- मुझे शादी करने के लिए दें 15 लाख, भरण-पोषण अलग, बात सुन

विज्ञापन
विज्ञापन

couple shot dead in Firozabad who went to collect money for lease of farm
Firozabad:घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मौका मुआयना करके तथ्य जुटाए

रास्ते में हथौली जयसिंहपुर गांव के पास बम्बा रोड पर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राहगीरों ने देखा तो आसपास के गांव को लोगों को खबर दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके तथ्य जुटाए हैं। मामले की जांच में जुटी है। 

माता-पिता भी किराए के मकान में रहते हैं

परिवार के प्रदीप उर्फ सीटू ने बताया कि उसके बड़े भैया वीटू उर्फ योगेश और भाभी रश्मी जमीन के लालच में काफी परेशान करती थी। उन्होंने पापा द्वारा बनवाए गए घर पर कब्जा भी कर लिया है। इस वजह से माता-पिता एटा जिले में रहने लगे थे। भैया वीटू ने ही साले अंकित के साथ मिलकर हत्या की है। वीटू के आतंक से ही परेशान होकर माता-पिता नगला केवल, निधौली रोड, एटा में किराए के मकान में रहते हैं।

यह भी पढ़ें-- ढोलक-मजीरा की दोस्ती का ऐसा अंत: दोस्त की मौत से दुखी युवक जलती चिता में कूदा और लेट गया,

बेटे का रो-रोकर बुरा हाल

बताया कि वीटू ने पूरे परिवार में आंतक बरपा रखा है। उसके ससुराल वाले भी दंबग हैं। वह सीटू के दबंगई पर पूरा साथ देते हैं। बताया कि उसे यह पसंद नहीं था कि कोई खेत में हिस्सा ले। रविवार को माता-पिता खेत के पट्टे का पैसा लेने आए थे। बताया कि वह भी माता-पिता के साथ रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। खबर पाकर परिजन व रिस्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।

थानाध्यक्ष अंजीश कुमार ने बताया कि दंपती की हत्या के मामले में छोटे बेटे प्रदीप उर्फ सीटू की तहरीर पर उसके बड़े बेटा योगेश उर्फ बीटू,उसकी पत्नी रश्मी, योगेश के साले अंकित व सुशील, उनके दोस्त रवि निवासी नगला रमिया, थाना एका के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।

योगेश ने गांव की लड़की से की थी शादी

बताया कि मृतक राकेश के बड़े बेटे योगेश ने गांव की लड़की रश्मी पुत्री दिनेश से शादी कर ली थी। ट्रक चलाने वाला योगेश काफी खर्चीला था। इतना ही नहीं उसने कई बाइक फाइनेंस पर ली थीं। राकेश से तीन लाख रुपया की लगातार डिमांड कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed