फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Couple consumes poison due to domestic dispute, dies

UP: घरेलू विवाद में दंपती ने खाया विषाक्त...पति की माैत, पांच दिन बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम

Wed, 26 Nov 2025 07:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 26 Nov 2025 07:57 PM IST
सार

घरेलू विवाद में दंपती ने जान दे दी। पति और पत्नी ने विषाक्त का सेवन कर लिया। इससे पति की माैत हो गई। पांच दिन बाद इलाज के दाैरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Couple consumes poison due to domestic dispute, dies
जहर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

घरेलू विवाद के बाद दंपती ने विषाक्त का सेवन कर लिया था। कुछ दिनों पहले पति की मृत्यु के बाद विवाहिता ने भी उपचार के दौरान बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। महिला के शव का आगरा में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


शहर के मेलावाला बाग निवासी शिव रतन (35) एवं उनकी पत्नी राधा देवी (32) ने बृहस्पतिवार को घरेलू विवाद के बाद विषाक्त का सेवन कर लिया था। जिन्हें संयुक्त चिकित्सालय से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। उपचार के बाद वह घर वापस आ गए थे। 
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को दोबारा दंपती की हालत बिगड़ी, तो उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार देर शाम शिव रतन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। जबकि उसकी पत्नी राधा देवी का आगरा में उपचार चल रहा था। यहां सुबह पांच बजे करीब विवाहिता ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से परिवार में भी मातम का माहौल है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि महिला की मृत्यु की सूचना हमें मिली है, लेकिन उसके बारे में हमें कोई मीमो नहीं दिया जाएगा, क्योंकि उसका पंचायतनामा एवं अन्य कार्रवाई आगरा में हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed