फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Couple and daughter injured in collision with ambulance, driver absconding

Firozabad News: एंबुलेंस की टक्कर से दंपती और बेटी घायल, चालक फरार

Tue, 22 Jul 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 22 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Couple and daughter injured in collision with ambulance, driver absconding
शिकोहाबाद। मंगलवार शाम नेशनल हाईवे पर आरौंज कोठी के पास एक तेज रफ्तार निजी एंबुलेंस का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। एंबुलेंस पहले बाइक से टकराई, जिसमें मैनपुरी के चंदईकरा निवासी अंकित दुबे (34), उनकी पत्नी रिचा (28) और चार वर्षीय बेटी आरवी गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी बालाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

बाइक को टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर हाईवे की दूसरी लेन में पलट गई। इस दौरान पीछे आ रही एक कार एंबुलेंस से टकराने से बची लेकिन डिवाइडर से टकराकर उसका अगला टायर फट गया। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें आगे के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं शिकोहाबाद में मंगलवार रात शिकोहाबाद में एक अन्य हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। मैनपुरी के दिहुली निवासी छोटू (34) दिल्ली जा रहा था और उसका दोस्त सनी (30) उसे छोड़ने के लिए बाइक से शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन आ रहा था। शोभनपुर गांव के पास रात सवा नौ बजे उनकी बाइक की सामने से आ रही एक अन्य बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में छोटू और सनी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें छोटू की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed