फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Could not get father's affection, hospital nurse is taking care

Firozabad News: पिता का नहीं मिल सका दुलार, अस्पताल की नर्स रख रहीं ध्यान

Thu, 23 Jan 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Could not get father's affection, hospital nurse is taking care
नवजात को दुलारतीं नर्सें। - फोटो : नवजात को दुलारतीं नर्सें।
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के सौ शैया अस्पताल में इन दिनों उत्सव का माहौल है। क्योंकि जिस बिटिया को पिता का दुलार नहीं मिल सका। उस नवजात बिटिया के इस दुनिया में आने की खुशी का जश्न नर्सें मना रही हैं। कोई कपड़े ला रहा है, तो कोई केक काटकर जश्न मना रहा है। 20 जनवरी को एक महिला सुभाष तिराहे पर प्रसव पीड़ा से कराहती दिखी। महिला अकेली थी। स्टाफ ने बताया कि महिला मंदबुद्धि भी है, जो नाम, पता बताने में सक्षम नहीं है। सुभाष तिराहे पर राहगीरों ने 108 नंबर डायल किया। एंबुलेंस महिला को सौ शैया अस्पताल ले आई। यहां महिला ने बच्ची का जन्म दिया। उस महिला को लेने के लिए तीन दिन से कोई नहीं आया है। ऐसे में नवजात बेटी की खुशी बढ़ाने के लिए अस्पताल में नर्सों ने देखभाल करनी शुरू कर दी। बुधवार को नर्सिंग स्टॉफ बिटिया के लिए कपड़े लेकर आया, तो कोई पायल।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. नवीन जैन ने बताया कि एक महिला को लेकर एंबुलेंस लेकर आई थी। उस महिला ने बच्ची को जन्म दिया है। महिला नाम, पता बताने में सक्षम नहीं है। ऐसे में नर्सें ही उसका ख्याल रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed