फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   could not be eligible for scholarship due to Incomplete results

रिजल्ट अधूरा होने से नहीं हो सके छात्रवृत्ति के लिए पात्र

Sat, 08 Oct 2016 01:23 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 08 Oct 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
could not be eligible for scholarship due to Incomplete results
रिजल्ट अधूरा होने से नहीं हो सके छात्रवृत्ति के लिए पात्र - फोटो : Amar Ujala
छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन की गुजरी अंतिम तिथि
विज्ञापन

परीक्षा समय से दी, मगर परिणाम अधूरा आया। न फेल हैं और नही पास। ऐसे हजारों छात्र-छात्राओं के हाथ से छात्रवृत्ति योजना में पात्र होने का अधिकार छिन गया है। सात अक्टूबर को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि गुजर गई, मगर रिजल्ट अधर में लटका होने के कारण छात्र-छात्राओं को अनुदान के रूप में मिलने वाली हजारों रुपये की धनराशि का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं जिनके रिजल्ट आ गए हैं, वह शुक्रवार को छात्रवृत्ति फार्म जमा करने कालेज पहुंचे।
बीएड द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति का ऑनलाइन फार्म नहीं भर सके। यूनिवर्सिटी ने परीक्षा ही नहीं कराई है। बीटीसी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा भी नहीं हुई है। आईटीआई के  विद्यार्थी भी ऑनलाइन फार्म नहीं भर सके। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि गुजर चुकी है। डिग्री कालेज में भी छात्राएं परेशान रहीं। कई कालेज के रिजल्ट पूरे नहीं आए हैं। बीए, बीकॉम, बीएससी के सैकड़ों छात्र छात्राओं के प्रेक्टिकल या अन्य विषय के नंबर नहीं चढ़े। अंक तालिका में मार्क्सवेटिंग आ गया है। एमजी गर्ल्स डिग्री कालेज, दाऊदयाल गर्ल्स कालेज मे फार्म जमा करने से वंचित छात्राओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


रुके रिजल्ट पर भी भरे जा सके फार्म
अंतिम तिथि से एक दिन पूर्व वेबसाइट पर  रिजल्ट वेटिंग नाम से आप्शन आने लगा। कुछ छात्र-छात्राओं को पता लगा तो उन्होंने फटाफट फार्म भर दिए। पिछले वर्ष भी एससी वर्ग के 1792 विद्यार्थियों ने इसी फार्मेट पर में फार्म भरे थे, लेकिन छात्रवृत्ति एक को भी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed