फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Costume procession taken out with pomp

Firozabad News: धूमधाम से निकाली गई पोशाक यात्रा

Fri, 20 Dec 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 20 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Costume procession taken out with pomp
पोशाक यात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : पोशाक यात्रा निकालते श्रद्धालु।
फिरोजाबाद। मां राजराजेश्वरी कैला देवी शयन सेवकों की ओर से कोटला रोड स्थित पथवारी माता मंदिर से धूमधाम से पोशाक यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया। इस दौरान माता के जयकारे गूंजते रहे।पथवारी माता मंदिर से पोशाक यात्रा का शुभारंभ हुआ। सबसे आगे चल रहे बैंडबाजे माता के भजन गाते हुए चल रहे थे। उनके पीछे श्रद्धालु अपने सिर पर पोशाक रखकर भजनों पर नृत्य करते हुए जयकारे लगा रहे थे। सबसे पीछे मां कैला देवी का आकर्षक फूलों से सजा डोला था। पोशाक यात्रा रामलीला मैदान चौराहा होती हुई कैला देवी मंदिर भवन पर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजन किया। वहीं शनिवार सुबह पांच बजे छप्पन भोग के दर्शन होंगे। सात बजे हवन पूजन और दोपहर एक बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और रात आठ बजे से देवी जागरण शुरू होगा।
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ. मयंक भटनागर, मनोज शर्मा, रीतेश अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, विशाल तिवारी, सुनील राना, आजाद सिंह, विनीत कुमार, गौरव गुप्ता, कुशाल गुप्ता, अरविंद सक्सेना, अजय गुप्ता, मनीष उपाध्याय आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed