फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Corporation got third place in the state in tax collection

Firozabad News: कर वसूली में निगम को प्रदेश में मिला तीसरा स्थान

Fri, 24 Nov 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 24 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Corporation got third place in the state in tax collection
फिरोजाबाद। नगर निगम को गृह व जलकर वसूली के मामले में खासी सफलता मिली है। लक्ष्य के सापेक्ष डेढ़ गुना वसूली करने पर प्रदेश में तीसरे स्थान हासिल हुआ है। पहले स्थान पर जनपद अलीगढ़ की निगम रही।
विज्ञापन

नगर निगम फिरोजाबाद ने बकाया गृह व जलकर वसूली को दिए लक्ष्य के सापेक्ष डेढ़ गुना अधिक वसूली की है। जो कि बीते वित्तीय वर्ष 2022 के सापेक्ष 3.68 लाख रुपये अधिक है। निगम ने बीते साल 2022 में कुल 5.92 करोड़ रुपये की वसूली की थी। जबकि अभी इस वित्तीय वर्ष में अभी तक (30 अक्तूबर) करीब 9.60 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। यही कारण है कि सुहागनगरी की नगर निगम को प्रदेश में कर-करेत्तर वसूली के मामले में तीसरा स्थान मिला है। जबकि पहले स्थान पर अलीगढ़ और दूसरे स्थान पर नगर निगम मथुरा को रखा गया है। कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार पटेल के अनुसार शहर की जनता अब जिम्मेदारी से अपना बकाया टैक्स जमा कराने में रूचि ले रही है। यही कारण है निगम को टैक्स वसूली अभियान को सफलता हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed