फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Corporation councilor threatened for not joining BSP

Firozabad News: बसपा में शामिल नहीं होने पर निगम पार्षद को धमकाया

Wed, 24 Apr 2024 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 24 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Corporation councilor threatened for not joining BSP
फिरोजाबाद। निगम पार्षद द्वारा बसपा समर्थक एक नेता पर पार्टी नहीं बदलने पर धमकी देने व अभद्रता का आरोप लगाया है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वार्ड संख्या 52 से सपा समर्थित पार्षद इमरान मंसूरी ने थाना रामगढ़ पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया है। निगम पार्षद के अनुसार क्षेत्र में रहने वाले एक बसपा समर्थक द्वारा बीते रविवार को उन्हें एक शादी समारोह से लौटते वक्त रास्ते में रोक लिया । उन पर बसपा में शामिल होने एवं चुनाव में समर्थन को दबाब बनाया। निगम पार्षद का आरोप है कि इंकार करने पर उक्त बसपा नेता ने अपने साथियों की मदद से उनके साथ अभद्रता की तथा सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना कर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में सपा समर्थित पार्षद की ओर से थाना रामगढ़ में हसन ईसार नामक व्यक्ति के विरुद्ध शिकायती पत्र दिया है। वहीं थाना पुलिस के अनुसार मामले की पड़ताल की जा रही है। पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed