{"_id":"674cb3607451b7006a09b1b6","slug":"corporation-collected-outstanding-tax-of-rs-110-in-15-days-campaign-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-138067-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 15 दिन के अभियान में निगम ने वसूला 1.10 का बकाया टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 15 दिन के अभियान में निगम ने वसूला 1.10 का बकाया टैक्स
Mon, 02 Dec 2024 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एक पखवाड़े से संचालित अभियान के दौरान नगर निगम ने करीब 1.10 करोड़ रुपये से ज्यादा की भवन व जलकर की वसूली की। सर्वाधिक बकाया कर की वसूली नई आबादी वाले क्षेत्र के घरों से की गई।
सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद ने शनिवार शाम को नगर निगम पिछले 15 दिन में की गई भवन व जलकर वसूली की समीक्षा की। इस दौरान नगर निगम ने नौ वार्डों में स्थित 3000 से ज्यादा घरों पर बकाया करीब 1.10 करोड़ रुपये की वसूली की। अभियान के दौरान निगम के जलकल कर विभाग के कार्मिकों ने 2014 से नियमानुसार भवन व जलकर अदा नहीं करने वाले 4100 घरों को चिह्नित किया। समीक्षा बैठक में कर निर्धारण अधिकारी नीरज कुमार पटेल व कर निरीक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। सहायक आयुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं करने वाले कई कर संग्राहकों को चेतावनी जारी की।