फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona, viriues, forner, come, firozabad

विदेश से लौटे और नौ लोग, सभी की होगी जांच

Tue, 17 Mar 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona, viriues, forner, come, firozabad
न्यायालय के गेट पर महिलाओं की तलाशी लेती महिला पुलिसकर्मी - फोटो : FIROZABAD
विदेश से और नौ लोग लौटे, होगी जांच
विज्ञापन

फिरोजाबाद। अभी तक 20 लोग विदेश से लौट कर सुहागनगरी में आ चुके हैं। इनको 14 दिन तक स्वास्थ्य विभाग नियमित लक्षण पूछेगा। मंगलवार को भारत सरकार से विदेश यात्रा करके सुहागनगरी में लौटे नौ लोगों की सूची आ गई। सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें विदेश यात्रा करके लौटे लोगों को ट्रेस करने के लिए निकल गईं। पूर्व में 11 लोगों की सूची आई थी। इनमें सभी को ट्रेस कर लिया गया है। मंगलवार को आई सूची में स्वास्थ्य अधिकारी ट्रेस करने में जुटे हैं। इनसे लक्षण पूछ रहे हैं।
मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी रोकने को छापा मारा
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस के बचाव के लिए सुहागनगरी में मास्क और सैनिटाइजर की मांग बढ़ गई है। इसलिए इनकी कालाबाजारी हो रही है। डीएम के आदेश पर औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, लेकिन मास्क ही नहीं मिले। औषधि निरीक्षक सुनील कुमार ने मेडिकल स्टोर पर जांच की गई। आशा मेडिकल स्टोर निरीक्षण किया यहां पर मास्क नहीं मिले। जयशंकर मेडिकल स्टोर पर मास्क और सैनिटाइजर नहीं मिले। मुडोतिया मेडिकल स्टोर सुहागनगर पर दो ही सेनेटाइजर मिले। जबकि मास्क उपलब्ध नहीं थे। योगेश मेडिकल स्टोर, शक्ति मेडिकल स्टोर पर भी मॉस्क नहीं मिला। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि नियमित जांच कराई जाएगी। यह आवश्यक सामग्री में शामिल है। इसलिए कालाबाजारी करने पर सात साल की सजा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने नवरात्र मेला स्थगित करने की दी सलाह
कोरोना वायरस का प्रकोप आगामी नवरात्र पर भी पडे़गा। प्रशासन ने चैत्र मास में आयोजित नवरात्र मेला आयोजन को स्थगित करने की सलाह दी है। आगामी 25 मार्च से चैत्र मास के नवरात्रों पर भी कोरोना वायरस का असर देखने को मिलेगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन ने जरूरी एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने आयोजकों को आगामी दो अप्रैल तक सार्वजनिक समारोह व हाट-मेला स्थगित करने की सलाह दी है। शासन स्तर से भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं। नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने चैत्र नवरात्र मेला आयोजन के संबंध में थाना प्रभारी उत्तर से आख्या मांगी है। आयोजकों को मेला स्थगित करने की सलाह दी गई है। उधर श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट व सरवराकार समिति ने नगर मजिस्ट्रेट को एक पत्र दिया है। समिति के अनुसार चैत्र मास में नवरात्र के दौरान कुछ अराजक तत्व मेला के नाम पर दुकानदारों व ठेल-खोमचा वालों से वसूली करते हैं। समिति ने अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने व कोरोना वायरस के चलते मेला आयोजन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी-जुकाम-बुखार आने पर बुलाई एंबुलेंस
नारखी/फरिहा। थाना नारखी रामपुर कटेलिया गांव से सोमवार देर रात सर्दी-जुकाम व बुखार से परेशान श्रमिक ने भी 108 एंबुलेंस को फोन किया। टीम तत्काल पहुंच गई। रामपुर कटेलिया गांव निवासी श्रमिक को टीम देर रात को सरकारी ट्रामा सेंटर लाई। डाक्टरों ने देखा तो वह फ्लू का शिकार था। उसको ट्रामा सेेंटर में भर्ती कर लिया। उपचार देने के बाद छुट्टी कर दी गई। फरिहा में आठ साल के बालक को भी इसी तरह की शिकायत पर स्वास्थ्य केंद्र फरिहा लाया गया। यहां से एका स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed