फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Corona started spreading in villages too, 58 infected found

शहर से देहात की ओर बढ़ रहे कोरोना के कदम, 58 और संक्रमित मिले।

Mon, 24 Jan 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Corona started spreading in villages too, 58 infected found
फिरोजाबाद। शहर में कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। अब देहात क्षेत्रों की ओर भी कोरोना संक्रमण के कदम बढ़ रहे हैं। देहात क्षेत्रों में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रविवार को जनपद मे 58 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जबकि 127 मरीज होम आइसोलेशन को पूरा करने के बाद स्वस्थ घोषित किए।
विज्ञापन

जनपद में एक्टिव केस अब 551 हो गए हैं। मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने के बावजूद भी शहर से लेकर देहात तक सर्तकता नहीं बरती जा रही है। सरस्वती नगर में छह माह की बालिका और उसकी मां की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया है। नई बस्ती कुम्हार वाली गली में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन

मोहल्ला हुसैनी, टापा कला, नगला दखल, सविता नगर, सत्यनगर, दम्मामल नगर, कुंजपुरा, जाटवपुरी, आजाद नगर, हिमांयूपुर, सुहागनगर, नगला विष्णु, नई आबाद अब्बास नगर में भी कोरोना के मिलस मिले हैं। फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर और एबीआई में तैनात बैंककर्मी की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूंडला के मेडिकल कॉलेज में दो जेआर संक्रमित पाए गए हैं। टूंडला में पांच अन्य मरीज अलग-अलग स्थानों पर संक्रमित पाए गए हैं। गांव जौंधरी में दो लोग कोरोना का शिकार हुए हैं। सहजलपुर, कुर्री कूपा में भी लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई है। सीएमओ डा. दिनेेश प्रेमी ने बताया कि 58 लोगों की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed