{"_id":"607735498ebc3ee61f059dbf","slug":"corona-s-new-record-in-second-wave-78-new-patients-in-24-hours-firozabad-news-agr488626792","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी लहर में कोरोना का नया रिकार्ड, 24 घंटे में 78 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी लहर में कोरोना का नया रिकार्ड, 24 घंटे में 78 नए मरीज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण हर रोज सुहागनगरी में रिकार्ड बना रहा है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के 78 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। यह अब तक सर्वाधिक हैं। इसमें मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी भी शामिल है। इससे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4642 हो गई है। राहत भरी खबर यह रही कि घर पर रहकर कोरोना का पहले से इलाज करा रहे 78 मरीज कोरोना मुक्त हो गए। यह भी अब तक सर्वाधिक है। इसी के चलते सक्रिय केस अब भी 455 हैं।
नगर निगम का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। अशासकीय मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद में तीन एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे तीन स्टूडेंट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। टूंडला के एफएच मेडिकल कॉलेज में एक चिकित्सक एवं तीन मेडिकल छात्र की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पाया गया है। जलेसर रोड पर रामाकृष्णा नगर स्थित 73 वर्षीय सेवानिवृत जिला अस्पताल के फूड इंचार्ज कोरोना संक्रमित पाए हैं। हुसैनी मोहल्ला, लेबर कॉलोनी, रेलवे स्टेशन, रोशन गंज, सरक्यूलर रोड़ पर पांच केस मिले। रामनगर में कोरोना संक्रमण के 14 नए केस मिल रहे हैं।
शिकोहाबाद और टूंडला में भी कोरोना दिखा रहा जोर
फिरोजाबाद। टूंडला के नगला सदासुख गांव में 45 वर्षीय पुरुष, क्राइस द किंग स्कूल के नजदीक वृंदावन सिटी में 34 वर्षीय महिला, बुढरई शिकोहाबाद में 27 वर्षीय महिला, यदुवंश नगर में 53 वर्षीय महिला, रोशन गंज में 35 वर्षीय, शंभू नगर, हीरा नगर शिकोहाबाद में कोरोना केस निकले हैं।