फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Corona, positive, new case, fifteen, firozabad

कोरोना के 15 मरीज मिले, जनपद में सिर्फ 146 सक्रिय केस

Mon, 12 Oct 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Corona, positive, new case, fifteen, firozabad
फिरोजाबाद। जिले में सोमवार को 15 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसमें एक बैंककर्मी, दवा विक्रेता और भूतपूर्व सैनिक शामिल हैं। अब जनपद में संक्रमितों की संख्या 2838 हो गई है। 2590 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग एक लाख 38 हजार लोगों की जांच करा चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चतुर्वेदी कंपाउंड गली नंबर एक में कोरोना का एक मरीज मिला है। दवा के थोक विक्रेता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मरीज को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, टूंडला के यमुना विहार कॉलोनी में 82 वर्षीय भूतपूर्व सैनिक, गांव टीकरी में 32 वर्षीय युवक, ढोलपुरा में 50 वर्षीय व्यक्ति, टूंडला के एफएच हॉस्टल में रह रहे दो मेडिकल छात्र, नगला गोला में 24 वर्षीय युवक और कश्मीरी गेट गली नंबर दो में एक 30 वर्षीय युवक कोरोना का शिकार हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, नगला नोकटा निवासी एक बैंककर्मी फरीदाबाद में कोरोना पॉजिटिव मिला है। एका के मुस्तफाबाद में 45 वर्षीय युवक, मेला वाला बाग में 32 वर्षीय युवक, शिकोहाबाद के शंकरपुरी में 31 वर्षीय युवक, ककरु कोठी निवासी 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed