फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona, positive, firozabad

कोरोना के सात नए केस और मिले

Sun, 03 May 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
corona, positive, firozabad
नैनी ग्लास चौराहे से बंद किया हाइवें मुख्य मार्ग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के नए केस मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को सात और नए केस मिले। अब तक 139 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें कोरोना से मुक्त होने वालों की संख्या 40 है और दो लोगों की मौत हो चुकी है। यानी 97 संक्रमित लोग आईसोलेशन में भर्ती हैं।
विज्ञापन

रसूलपुर डाकबंगला क्षेत्र से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
23 वर्षीय युवती के संपर्क में आकर उसके माता-पिता संक्रमित हो गए थे। अब उसके एक भाई और दो बहन भी संक्रमित हो गए हैं। हॉटस्पॉट एरिया रहीम नगर से भी कोरोना के दो मामले बढ़े हैं। शीतल खां और राठौर नगर में भी दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इन मरीजों को तत्काल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। सर्विलांस की टीमें भी इनके संपर्क में आने वाले मरीजों की सूची को तैयार करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना के सात मामले और बढ़ गए हैं। अब कुल 139 कोरोना के मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस 97 हैं। कोरोना की जांच में और तेजी लाई जाएगी। संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आए लोग ट्रेस किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एसके दीक्षित, सीएमओ
1559 लोगों की अब तक हो चुकी है जांच
जनपद में अब तक 1559 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इसमें 1185 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसमें 139 मरीज आ चुके हैं। 235 मरीजों की रिपोर्ट आना शेष है।
सरकारी कर्मचारी और दो मरीजों की बिगड़ी हालत
फिरोजाबाद। गांधी नगर निवासी कोरोना से संक्रमित सरकारी कर्मचारी और दो अन्य मरीजों की रविवार को तबियत बिगड़ गई। इन्हें सैफई पीजीआई के लिए एंबुलेंस से रेफर किया गया है।
गांधी नगर निवासी सरकारी कर्मचारी कलक्ट्रेट में कार्यरत हैं। 29 अप्रैल को कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार को मरी की तबियत बिगड़ने के कारण उनको सैफई पीजीआई रेफर किया गया।

रसूलपुर इलाके से कोरोना संक्रमित मिली 23 वर्षीय युवती की तबियत बिगड़ने पर उसे भी एंबुलेंस से सैफई भेजा गया है। एक अन्य मरीजों को भी एफएच मेडिकल कॉलेज से सैफई ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed