{"_id":"606f3cb38ebc3ed8321acc00","slug":"corona-infected-confectioner-killed-27-new-infected-found-firozabad-news-agr4878484109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित हलवाई की मौत, 27 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित हलवाई की मौत, 27 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
गांधी पार्क मैदान में कोरोना की जांच कराती छात्रा
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सिरसागंज निवासी कोरोना संक्रमित हलवाई की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मृत लोगों का आंकड़ा 70 पर पहुंच गया है। वहीं बृहस्पतिवार को जिले में 27 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4353 हो गई है। जनपद में सक्रिय केसों की संख्या 303 हो गई है। इनमें 16 का इलाज दूसरे जनपदों में चल रहा है।
सिरसागंज के अथाई टोला निवासी हलवाई विगत तीन अप्रैल को कोरोना संक्रमित हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। इधर, शिकोहाबाद के राजेंद्र मार्ग निवासी 58 वर्षीय ईंट भट्ठा संचालक की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई। उन्हें परिजनों ने नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया है।
नालबंदान चौराहा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध भी संक्रमित हुए हैं। उन्हें सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। न्यू रामगढ़ स्थित 21 वर्षीय युवक, पैमेश्वर गेट गली नंबर छह निवासी 42 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इधर, नोएडा से घंटाघर सब्जी मंडी अपनी रिश्तेदारी में आए एक दंपती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
सम्राट नगर निवासी 31 वर्षीय युवक, दुर्गा नगर गली नंबर एक निवासी चूड़ी व्यापारी, किशन नगर निवासी 17 वर्षीय महिला, भीमनगर निवासी 40 वर्षीय पुरुष, नया रसूलपुर निवासी 19 वर्षीय युवती, नया बांस निवासी 20 वर्षीय युवक समेत 27 नए कोरोना संक्रमित बृहस्पतिवार को मिले।