फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona guideline negligence by police

स्कूलों में बरती जा रही लापरवाही, नहीं हो रहा मास्क और सामाजिक दूरी का पालन

Mon, 27 Dec 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
corona guideline negligence by police
फिरोजाबाद ! डीएवी इंटर कॉलेज में बिना मास्क लागए कक्षा में बैठे छात्र - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पड़ोसी जिले में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। शासन ने रात्रि कर्फ्यू को लागू कर दिया है। शासन-प्रशासन ने गाइडलाइन जारी कर चुका है। मगर, स्कूलों में लापरवाही बरती जा रही है। यहां सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। न ही सेनिटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है। न ही कोविड हेल्प डेस्क स्कूलों में तैयार की गई है।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय में मास्क का प्रयोग अनिवार्य करने के लिए शासन के आदेश पर डीएम ने गाइडलाइन जारी की है। साथ ही सेनिटाइजर और सामाजिक दूरी का पालन भी अनिवार्य रूप से कराए जाने के आदेश हैं। मगर, स्कूलों में कोरोना के खतरे को लेकर लोग बेपरवाह बनें हुए हैं। पीडी जैन इंटर कॉलेज में कक्षाएं चल रही थीं। कक्षा में विद्यार्थी पास-पास ही बैठे थे। 50 से ज्यादा विद्यार्थियों की कक्षा में मास्क सिर्फ दो से चार लोग लगाए थे। ऐसा ही नजारा अन्य कक्षाओं में भी नजर आया। इधर, डीएवी इंटर कॉलेज में सामाजिक दूरी का पालन किसी भी कक्षा में नहीं किया जा रहा था। कक्षाओं में प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थी भी बैठे थे। मगर, कक्षा में कोई भी मास्क नहीं लगाए हुआ था। मैदान में भी कक्षाओं का संचालन होता पाया। मगर, कोई भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहा था। सेनिटाइजर की व्यवस्था भी गेट पर नजर नहीं आई। यही हाल प्राइमरी और अन्य इंटर कॉलेजों का है। कई दिनों पूर्व जारी किए अलर्ट के बाद भी स्कूलों में लापरवाही बरती जा रही है। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कोरोना को लेकर स्कूल प्रशासन अपनी जिम्मेदारी समझें। हम विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed