फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

सुहाग नगरी में विदेश से लौटे पांच लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर

Fri, 25 Dec 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
corona
फिरोजाबाद। यूनाइटेड किंगडम और यूरोपियन देशों से आने वाले लोगों को अब 28 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। यह वह लोग होंगे, जो नौ दिसंबर के बाद भारत में आए हैं। बृहस्पतिवार को शासन से पांच लोगों के विदेश से आने की सूचना प्रशासन को मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेश से आने वाले लोगों को ट्रेस करने में जुटी रही। इनमें अधिकांश लोग सुहागनगरी में आने के बाद दूसरे जनपद में चले गए। सिर्फ एक ही व्यक्ति का सैंपल लिया जा सका। एक अन्य व्यक्ति ट्रेस नहीं हो सका। सीएमओ ने बताया कि लोग विदेश से आने वालों की सूचना भी उनके सरकारी नंबर पर दे सकते हैं।
विज्ञापन

सुहागनगरी के पांच लोग हाल में ही विदेश से आए हैं। एक युवक आर्यनगर का निवासी है। एक आर्चिड ग्रीन, एक रसूलपुर और एक टूंडला का निवासी है। एक अभी तक ट्रेस नहीं हो सका है। इनमें आर्यनगर निवासी युवक को छोड़कर शेष लोग अन्य जनपदों में चले गए हैं। इनमें एक व्यक्ति दिल्ली एक कोलकाता चला गया। जबकि एक व्यक्ति दुबारा से यूके चला गया है। आर्यनगर निवासी युवक का सैंपल लिया जा चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जो भी व्यक्ति नौ दिसंबर के बाद विदेश से आया है। उससे बात करके उसे क्वारंटाइन किया जाए। यदि नहीं आते हैं तो पुलिस की मदद ली जाए। विदेश से आने वाले यात्रियों पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिसंबर के बाद विदेश से आए लोगों की सूचना दें
सीएमओ ने जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति नौ दिसंबर के बाद विदेश से आया है तो इसकी सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय और जनपदीय सर्विलांस यूनिट को दी जाए। यदि किसी विदेश यात्री में कोविड वायरस के नए लक्षण नहीं पाए जाते हैं तो उसे इतनी छूट दी जा सकती है कि वह अपने घर में 28 दिन की क्वारंटीन की अवधि पूरी करें।
दूसरा सैंपल देने से किया इंकार
शासन से गाइडलाइन आई कि विदेश से आने वाले लोगों का एक सैंपल संभाल कर रखा जाए। आर्यनगर में आए युवक ने दूसरा सैंपल देने से इंकार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को पहुंची, किंतु वह दूसरा बिना सैंपल लिए ही वापस लौट आई।

कोविड से बचने को भीड़ में न जाएं: सीएमओ
सीएमओ नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि यदि इस वायरस से बचना है तो भीड़ में कतई न जाएं। बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, खराश, बदन दर्द आदि लक्षण शरीर में दिखाई देते हैं तो तत्काल अपनी जांच कराए। घर में या फिर दोस्तों से बात करते समय हाथ कतई न मिलाएं। कपड़े डिटरजेंट से धोएं और धूप में सुखाए। उनका कहना है कि सिनेमा हाल, पार्क, रेलवे स्टेशन, मेला, पार्टी, होटल में आने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed