फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

कोरोना का बढ़ा ग्राफ, 12 बंदी सहित 35 संक्रमित मिले

Sat, 07 Nov 2020 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
corona
फिरोजाबाद। कोरोना का ग्राफ शुक्रवार को और बढ़ गया। कोरोना संक्रमण के 31 नए केस मिले हैं। अस्थायी जेल में निरुद्ध 12 बंदी संक्रमित मिले हैं। पहली बार एक साथ इतने बंदी संक्रमित मिले हैं। दो पुलिसकर्मी में संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले में संक्रमण के 3148 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना के कारण जिला कारागार में बंदियों कों भेजने से पहले अस्थायी जेल में रखा जाता है। अस्थायी जेल में 49 बंदियों की कोरोना जांच के लिए दो दिन पहले नमूने लिए गए थे। इनमें से 12 बंदियों की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। मेडिकल कॉलेज के दो फार्मासिस्ट, पुलिस लाइन के दो पुलिसकर्मी, मेगा मार्ट का एक कर्मचारी, सदर बाजार स्थित एक जनरल स्टोर स्वामी के परिवार के चार सदस्य और संक्रमित मिले हैं। जनरल स्टोर स्वामी कुछ दिन पहले संक्रमित मिले थे। इसके बाद इनके परिजनों की जांच हुई थी। जज कंपाउंड स्थित एक व्यक्ति, नगर निगम का एक कर्मचारी, नई बस्ती निवासी 52 साल की महिला, जैन नगर निवासी 60 साल की महिला संक्रमित मिली है। लेबर कालोनी स्थित बिजली कार्यालय का एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। जसराना में 22 साल का युवक और नगला खुशहाली में 35 साल की महिला संक्र मण का शिकार हुई है।
विज्ञापन

क्लीनिक और नर्सिंग होम से लिए 700 नमूने
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट क्लीनिक, नर्सिंग होम और दवा विक्रेताओं के यहां अभियान चला कर कोरोना जांच के लिए नमूने लिए। इन स्थानों से जांच के लिए 700 सैंपल लिए गए। शुक्रवार को कुल 1900 नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed