{"_id":"5f42b52d8ebc3e3cd30a0204","slug":"corona-firozabad-news-agr4560681165","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक और मौत, सुहागनगरी में रिकार्ड 42 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक और मौत, सुहागनगरी में रिकार्ड 42 मरीज मिले
विज्ञापन
टूंडला के गणेश नगर में संक्रमित परिवार के घर को सैनिटाइज करते पालिकाकर्मी
- फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। रविवार को कोरोना संक्रमित 31 साल के युवक की मथुरा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 42 संक्रमित मिले हैं, जो एक दिन में सर्वाधिक हैं। मेडिकल कॉलेज एवं शहर के प्रमुख प्राइवेट हॉस्पिटल में कोरोना के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मृतकों की संख्या 46 हो गई। वहीं, कुल मरीज 1249 हो गए हैं।
छोटी छपैटी निवासी एक युवक करीब एक सप्ताह पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। खांसी, जुकाम होने पर युवक की कोरोना जांच कराई थी। बाद में युवक को दौरा पड़ने लगा। इसके बाद युवक को मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। रविवार को दोपहर युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं जलेसर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज की किचिन में कार्य करने वाले चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। बाईपास स्थित एक प्रमुुख हास्पिटल में आइसीयू में ड्यूटी करने वाले चार कर्मचारी पॉजिटिव हैं। इसमें एक महिला कर्मचारी सिरसागंज के भदान की है। एक कर्मचारी पैमेश्वर गेट, एलानी नगर निवासी है।
चारों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। आर्यनगर में भाई, बहन, गांव अलाकपुर दामदरपुर में एक ही परिवार के दो लोग, नगला भाऊ मे सीता नगर, गली नंबर दो में पांच केस सामने आए है। थाना रसूलपुर में एक पुलिसकर्मी का पुत्र, नगला करनसिंह में 10 साल की किशोरी, इंद्रा कॉलोनी में 58 वर्षीय महिला, एका में एक युवक, बस स्टैंड फिरोजाबाद के निकट 40 वर्षीय युवक, गुंजन कॉलोनी, मथुरा नगर में 58 वर्षीय व्यक्ति, टूंडला के संगम बिहार कॉलोनी में एक गर्भवती महिला एवं उसका पति, रसूलपुर गली नंबर पांच में 20 वर्षीय किशोरी, एदमात्पुर के निकट एक मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर, नगला मैनसुख सिंघेमई में 30 वर्षीय, नगला कामरे उड़ेसर में 27 वर्षीय युवक, जैन नगर में 30 वर्षीय महिला, 16 और 15 वर्षीय किशोर, सिरसागंज के रुधावली में एक, कटरा मोहल्ला में 55 वर्षीय महिला, हाजीपुरा में 50 वर्षीय युवक, कस्बा एका में आठ, नगला धीर में भी कोरोना का एक मरीज मिला है।