{"_id":"5f3c17638ebc3e4ad7124283","slug":"corona-firozabad-news-agr455344152","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, 16 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, 16 नए केस मिले
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित लोग मिलने के बाद लगाई गई कोरोना संक्रमित क्षेत्र की सूचना
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कोरोना संकमण बढ़ने के साथ-साथ खतरनाक होता जा रहा है। सुहागनगरी में तीन दिन में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को सिरसागंज के कोरोना संक्रमित एक सुनार की मृत्यु हो गई। वहीं, न्यायिक अधिकारी, पुलिसकर्मी सहित 16 नए केस सामने आए। कोरोना संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 45 हो चुका है। वहीं, कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1080 हो गई है। सुहागनगरी में 136 एक्टिव केस हैं। जबकि आगरा में 25 लोग और दिल्ली में छह लोग कोरोना का इलाज करा रहे हैं।
सिरसागंज के मोहल्ला सुनार गली में 40 वर्षीय सुनार पिछले आठ अगस्त को कोरोना पॉजिटिव मिला था। सुनार के परिवार के पांच सदस्य कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे। सुनार का आगरा में इलाज चल रहा था। सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। मंगलवार को सुबह सुनार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, जिला मुख्यालय के सामने आनंद लोक कॉलोनी निवासी महिला न्यायिक अधिकारी कोरोना संक्रमित पाई गई है। न्यायिक अधिकारी को गले में इंफेक्शन था और बुखार भी आ रहा था। इधर, शहर के हिमांयूपुर प्राइमरी स्कूल के निकट 30 साल की महिला और 10 वर्षीय किशोर कोरोना का शिकार हो गया है।
गांव जेमतपुर में 10 वर्षीय बालक, पुरुषोत्तम बिहार ट्यूबेल वाली गली में 48 वर्षीय युवक, एका थाने में एक और पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिला है। गांव सुमेरगढ़ी में एक दंपती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नगला भाऊ में सीता नगर में 24 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमण का शिकार हुई है। बेंदी में भी एक युवक, मोहल्ला श्रीनगर में 36 वर्षीय महिला, नगला विष्णु में एक महिला, पालमपुर कनेटा में 24 वर्षीय महिला, नगला कुमार प्रसाद में महिला और एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गांव सिरौलिया में भी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।