फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

शहर के प्रमुख होटल स्वामी, ट्रेनी एसडीएम के दो बच्चे सहित कोरोना 17 पॉजिटिव केस मिले

Sun, 09 Aug 2020 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
corona
लॉकडाउन के दौरान जलेसर रोड स्थित सभी दुकानों को सैनिटाइज कराते महापौर नूतन राठौर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रविवार को शहर के एक प्रमुख होटल स्वामी की रिपोर्ट और ट्रेनी एसडीएम के दो बच्चे एवं एक पुलिसकर्मी सहित 17 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 901 हो गई है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन

खांसी, जुकाम होने पर शहर के प्रमुख होटल स्वामी द्वारा कोरोना की जांच कराई थी। रविवार को रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुुष्टी हुई है। रिपोर्ट आने के बाद होटल स्वामी इलाज के लिए दिल्ली रवाना हो गए। वहीं, ट्रेनिंग को आईं एसडीएम का पांच साल एवं एक साल का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। सिलिव लाइन में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। इधर, शिकोहाबाद थाने का एक सिपाही, खैरगढ़ के जखारा गांव में भी एक केस पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

जसराना के नगला सवंती में 22 वर्षीय युवक, लेबर कॉलोनी में 45 वर्षीय युवक, 80 वर्षीय वृद्घा, गांव गढ़ी विरन में 65 वर्षीय महिला, मोहल्ला इंद्रापुरी में गर्भती सहित दो महिलाएं कोरोना संक्रमण का शिकार हो गई है। रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टी होने के बाद दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कर दिया है। हाथवंत के गांव लखुआ में भी 28 वर्षीय एक गर्भवती महिला, शिकोहाबाद के गांव गलामई में एक 65 वर्षीय वृद्धा, गांव नया बांस में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक की कोरोना जांच हुई थी। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। एक केस टूंडला और एक कोटला रोड का संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed