{"_id":"5f1820798ebc3e6373141264","slug":"corona-firozabad-news-agr4514798100","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीजन किट से होगी कोरोना संक्रमण की तुरंत जांच, जिले के लिए मिली एक हजार किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटीजन किट से होगी कोरोना संक्रमण की तुरंत जांच, जिले के लिए मिली एक हजार किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण की जांच का दायरा बढ़ाने के लिए शासन स्तर से जिले को एंटीजन रैपिड किट मुहैया करा दी गई हैं। पहली खेप में एक हजार किट मिल गई हैं। इन्हें स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा जाएगा। सैंपल लेने के पांच मिनट के बाद ही कोरोना की रिपोर्ट पता चल सकेगी। एंटीजन किट से जिन लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमित की आशंका होगी, उसकी जांच की जाएगी। सीएचसी व पीएचसी स्तर पर जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों के अलावा हॉटस्पॉट व कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर इस किट से लोगों की जांच करेंगे।
जांच का बढ़ेगा दायरा
शुरुआत में आरटी-पीसीआर सिस्टम से कोरोना संक्रमण की जांच होती थी। इसके बाद ट्रू-नेट मशीन से मेडिकल कॉलेज में जांच की सुविधा उपलब्ध हुई। अब एंटीजन किट से जांच की सुविधा मिल गई है। अब जांच का दायरा बढ़ जाएगा।
ऐसे इस्तेमाल होगी एंटीजन किट
एंटीजन किट से जांच करने के लिए भी संदिग्ध के गले और नाक की लार ली जाएगी। सैंपल को किट पर डाला जाएगा। इसके कुछ ही मिनट बाद किट रिपोर्ट दे देगी। पॉजिटिव आने पर मरीज को भर्ती कराया जाएगा। अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसका आरटी-पीसीआर लैब में दोबारा परीक्षण किया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट तीन से चार दिन में मिलेगी। इस किट से कम समय में अधिक लोगों की जांच की जा सकेगी।