फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन ने बाजार खोलने को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब नई गाइडलाइन से सोमवार से बाजार खुलेगा। वहीं मंगलवार की बंदी को समाप्त कर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेंगे। शासन के निर्देश के बाद नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज ने जारी आदेश में बताया कि सभी बाजार पूर्व की भांति दांए और बाएं के हिसाब से सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे। शनिवार और रविवार को बंदी रहेगी। अब नये आदेश के मुताबिक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के कारण मंगलवार की सप्ताहिक बंदी नहीं रहेगी। मंगलवार को भी बाजार में दाएं और बाएं का नियम लागू रहेगा।
मेडिकल स्टोर, अस्पताल, गैस आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक सेवा से जुड़े प्रतिष्ठानों को छोड़कर सभी बाजार शनिवार और रविवार को पूर्णत: बंद रहेगा। 13 जुलाई से पूर्व की भांति बाएं ओर की दुकानें खुलेगी, जो सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को खुलेंगी। वहीं दाएं ओर की दुकानें मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को खुलेंगी। अगले सप्ताह अर्थात 20 जुलाई को प्रथम सप्ताह के मंगलवार को खुलने वाली दुकानें सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को खुलेगी। वहीं जो दुकानें 13 जुलाई सोमवार को खुल रही है वे अलगे सप्ताह मंगलवार एवं मंगलवार व बृहस्पतिवार को खुलेगी। अग्रिम आदेश तक उपरोक्त व्यवस्था लागू रहेगी।