फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

सुहाग नगरी में बार्ड ब्याय सहित कोरोना के चार नए केस मिले

Thu, 04 Jun 2020 10:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
corona
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में बृहस्पतिवार को चार और कोरोना संक्रमण के नए मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक और वार्डब्वॉय कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने अन्य जनपदों में पाए पांच मरीजों को जनपद के आंकड़ों में जोड़ दिया है। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 297 हो गई है। कोरोना संक्रमित 16 मरीजों की इलाज के दौरान मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

सिरसागंज स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात वार्डब्वॉय कोरोना संक्रमित मिला है। यह सीएमओ कार्यालय में कोरोना पॉजिटिव मिले मदनपुर स्वास्थ्य केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर के संपर्क में आया था। दो जून को इसने कोरोना जांच कराई थी। बृहस्पतिवार को शाम आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई है। इधर, गांव इटौरा की गर्भवती महिला कोरोना संक्रमण पाई गई है। डिलीवरी से पूर्व कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थी।
विज्ञापन

दुर्गा नगर में एक कोरोना संक्रमित केस मिला है। युवक ने ऑक्सीजन सिलिंडर सप्लायर के संपर्क में आने के बाद अपनी जांच कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद पंडित दीनदयाल आश्रम पद्घति विद्यालय स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी को आई लेबर कॉलोनी निवासी महिला पॉजिटिव पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की दो दिन पूर्व डिलीवरी हुई है। इन मामलों के अलावा अन्य जनपदों में कोरोना संक्रमित पाए लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग ने अपने आंकड़ों में शामिल किया है। क्योंकि दूसरे जनपद में मिले मरीज फिरोजाबाद जनपद में रहने वाले हैं।
इन मरीजों को जोड़ा आंकड़ों में
फिरोजाबाद। दूसरे जनपद में संक्रमित पाए पांच मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने फिरोजाबाद के आंकड़ों शामिल कर लिया है। इनमें तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है। मोहल्ला करन सिंह निवासी 40 वर्षीय मरीज को सांस फूलने की शिकायत पर 23 मई को आगरा ले गए थे। यहां सरकारी इमरजेंसी में जांच कराई तो कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई थी। 25 मई को इसने दम तोड़ दिया। इधर, कोटला मोहल्ला में कोरोना संक्रमित मरीज की कुछ दिन पूर्व आगरा में मृत्यु हो गई है। इनकी रिपोर्ट भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी। इधर, शिकोहाबाद के कंथरी के निकतवर्ती गांव नगला राजा राम निवासी एक वृद्धा को सैफई में इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित पाया गया था। सैफई में ही महिला की मौत हो गई थी।
शिकोहाबाद में चेयरमैन पति के बड़े भाई भी संक्रमित
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद की चेयरमैन पति के बड़े भाई को कोरोना संक्रमण निकला है। हालांकि उनकी रिपोर्ट सैफई में पूर्व में ही पॉजिटिव आ गई थी। वर्तमान में सैफई में ही उनका इलाज चल रहा है। किंतु स्वास्थ्य विभाग ने उनकी रिपोर्ट को भी जनपद में शामिल किया है। वहीं, आगरा की प्राइवेट लैब में जांच के दौरान संक्रमित पाए गए रोशन गंज निवासी एक किशोर की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। यह किशोर तीन दिन पूर्व आइसोलेशन वार्ड में शामिल था।
संयुक्त चिकित्सालय और सीएचसी 24 घंटे को किया बंद
शिकोहाबाद/सिरसागंज। शिकोहाबाद का संयुक्त चिकित्सालय में दो कर्मचारियों के संक्रमित मिलने के बाद अस्पताल को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया। सिरसागंज सीएचसी का वार्डब्वॉय संक्रमित मिलने पर सीएचसी को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

सीएमओ कार्यालय में अटैच दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। यह कर्मचारी सीएमओ कार्यालय में कोविड 19 ड्यूटी के लिए अटैच किए थे। किंतु इनका संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद से भी आना जाना रहता था। दो दिन पूर्व आई रिपोर्ट में दो कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद संयुक्त अस्पताल में 24 घंटे के लिए सेवाएं बंद कर दी गई। इलाज के लिए आए मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा। सीएमएस डॉ. श्याममोहन गुप्ता ने कहा कि सैनिटाइज कराने के लिए 24 घंटे को अस्पताल बंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed