{"_id":"5e909e728ebc3e76b5637abc","slug":"corona-firozabad-news-agr437439736","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 अप्रैल से शुरू होगा डोर टू डोर पुष्टाहार का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 अप्रैल से शुरू होगा डोर टू डोर पुष्टाहार का वितरण
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम के निर्देशों के बाद जिला कार्यक्रम विभाग जिले संचालित सभी 11 बाल विकास परियोजनाओं पर पंजीकृत तीन लाख बच्चों एवं करीब 67 हजार धात्री महिलाओं को 13 अप्रैल से घर-घर पुष्टाहार वितरण किया जाएगा। जिले के सभी नौ ब्लाकों एवं दो शहरी सहित कुल 11 परियोजनाओं में संचालित 2540 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत शून्य से पांच वर्ष के तीन लाख बच्चों एवं करीब 67 हजार धात्री महिलाओं को घर-घर जाकर पुष्टाहार का वितरण किया जाएगा।
जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद जिला कार्यक्रम विभाग पुष्टाहार वितरण की तैयारी में जुटा है। पुष्टाहार वितरण के लिए जिले को 3.5 मैट्रिक टन से ज्यादा पुष्टाहार प्राप्त हुआ है। जिले को आवंटित पुष्टाहार आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने का जिम्मा संबंधित परियोजना का होगा। पंजीकृत बच्चों एवं महिलाओं को उनके घर पर ही पुष्टाहार देने का जिम्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दिया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी आभा सिंह के अनुसार छह से पांच वर्ष आयु के पंजीकृत बच्चों को मीठा एवं सादा दलिया के दो पैकेट, शून्य से छह माह आयु के नवजात को एक किलोग्राम बीनिंग फूड का एक पैकेट एवं धात्री महिलाओं को प्री मिक्स लड्डू के पैकेट दिए जाएंगे।