{"_id":"5e88b9bc8ebc3e6fa621858f","slug":"corona-firozabad-news-agr4366901152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजीपुरा, आगशाह मस्जिद के साथ दर्जनों मोहल्लों को किया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजीपुरा, आगशाह मस्जिद के साथ दर्जनों मोहल्लों को किया सैनिटाइज
विज्ञापन
हाजीपुरा स्थित आगाशाह मस्जिद को सैनिटाइजर करती नगर निगम की टीम
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिले में चार लोगों के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद नगर निगम द्वारा शनिवार को हाजीपुरा स्थित आगाशाह की मस्जिद के साथ मोहल्ला हाजीपुरा को भी सैनिटाइज किया गया। इसके साथ ही हिंदू बहुल क्षेत्र की दर्जनों सड़कों और मोहल्लों के साथ पॉश कालोनियों को भी सैनिटाइज किया गया।
नगर निगम की टीम शनिवार को हाजीपुरा स्थित आगाशाह की मजिस्द पर पहुंची। इस दौरान निगम की टीम ने मस्जिद और मोहल्ला हाजीपुरा को भी सैनिटाइज किया। मोहल्ला शीशग्रान स्थित बड़ी मस्जिद, होली वाली भट्टी झमइया टोला स्थित मोती मस्जिद और दुर्गेशनगर स्थित सलमान फारुखी मस्जिद के चारों ओर एक-एक किमी तक गली मोहल्लों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया।
नगला बरी से कोटला चुंगी तक, कोटला चुंगी से रामलीला रोड, हनुमान रोड, शिवाजी मार्ग, चंद्रवार गेट से रामनगर, चौड़ी वाली गली, छारबाग तिराहा, सोफीपुर रोड, स्वर्गाश्रम, पातीराम धर्मशाला से रेलवे लाइन से संतनगर तक, कन्हैयानगर से पैमेश्वरगेट तक, जलेसर रोड चौराहा से ककरऊ कोठी तक, जैननगर से होते हुए गणेशनगर, सर्विस रोड, मथुरा नगर, पेट्रोल पंप नगला भाऊ गोविंदनगर, मथुरा नगर से रहना की पुलिया, विभवनगर, बोधाश्रम रोड, सत्यनगर की पुलिया से बंबा रोड को भी सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन के लिए नगर निगम ने तैयार कराया टैंकर
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा गली मोहल्लों को भी सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने रणनीति बनाई है। जलकल विभाग के सहायक अभियंता धर्मेेंद्र सत्संगी ने बताया कि गली मोहल्लों को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के लिए मशीनों को मंगा लिया गया है, जिससे कोरोना वायरस को फैलने से बचाया जा सके। वहीं एक टैंकर को भी सैनिटाइजर के लिए तैयार कराया जा रहा है। नगर निगम द्वारा दो टैंकर और एक जेटिंग मशीन से नगर को सैनिटाइज करने का कार्य यथावत चालू रहेगा।