फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

राशन विक्रेता की मनमानी का विरोध महिलाओं ने की सड़क जाम,हंगामा

Fri, 03 Apr 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
corona
ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाए जाम के दौरान पहुंची पुलिस भीड़ को हटाने के बाद समझाते थाना प्रभारी टूं - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राशन सामग्री वितरण करने में मनमानी करने से गुस्साई महिलाओं ने जरौली गांव के बाहर हाइवे पर जाम लगा दिया। महिलाओं का आरोप है कि राशन दुकानदार सामग्री कम देने के साथ अभद्रता करता है। वहीं राशन डीलर ने सामाजिक दूरी न बनाने का आरोप महिलाओं पर लगाया है। थाना टूंडला क्षेत्र के ग्राम जरौली में राशन सामग्री बांटने के दौरान राशन विक्रेता ने महिलाओं से अभद्रता कर दी। राशन डीलर की मनमानी से गुस्साई महिलाएं हाइवे पर पहुंच गई। उन्होंने हाइवे पर खड़े होकर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर राजा का ताल चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप था कि राशन विक्रेता गाली-गलौज करता है एवं राशन काफी कम तौलता है। कइयों के विभाग से मिलीभगत करके यूनिटों को कटवा दिया है। चौकी प्रभारी ने समझा-बुझाकर महिलाओं को वापस गांव भेजा। उन्होंने राशन डीलर को हिदायत दी कि वह राशन का सही ढंग से वितरण करें। रोड को जाम करने के लिए पहुंची महिलाओं में नीरज देवी, मोहिनी देवी, मीना देवी, प्रीती देवी, राधा देवी, सीता देवी, पूनम देवी, सुमन देवी के साथ काफी महिलाएं शामिल थीं। राशन डीलर धीरज कुमार का कहना है कि हम तो सिर्फ सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कह रहे थे। इसी दौरान कुछ महिलाओं ने हंगामा कर दिया था।
विज्ञापन

दो सौ कार्डों में काट दिए यूनिट
फिरोजाबाद/टूंडला। कसबा टूंडला में राशन की दुकान पर कई उपभोक्ताओं के यूनिट के साथ राशनकार्ड काट दिए हैं। इसके कारण क्षेत्र के नागरिक काफी परेशान है। टूंडला क्षेत्र के निजामी बस्ती निवासी के लोगों ने जिला पूर्ति अधिकारी को भेजी शिकायत में कहा है कि करीब दो सौ कार्डों को ही कटवा दिया है। ललित कुमार का कार्ड बंटा रोड के राशन डीलर शहजाद अली की दुकान पर है, लेकिन सूची में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मंजू देवी, सुनीता देवी व मयंक कुमार, यश कुमार, बलवीर सिंह, विमल चतुर्वेदी, अमरोज बेगम, प्रदीप कुमार शर्मा, देवांश शर्मा, अध्यांश शर्मा शाइस्ता व मनोज कुमार सहित आदि के राशन कार्ड कट गए तो किसी के यूनिट काट दिए। लोगाें ने डीएसओ से शिकायत की इस पर क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ने जाकर जांच की। उन्होंने दोबारा ऑनलाइन कर राशन कार्ड बनवाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed