फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

जरूरतमंदों की सेवा में जुटी समाज सेवी संस्थाएं, जगह-जगह बांटे भोजन के पैकिट

Wed, 01 Apr 2020 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
corona
टूंडला में बेसहाराओं को भोजन प्रदान करती समाजसेवी महिला - फोटो : TUNDLA
शिकोहाबाद /फिरोजाबाद। कोरोना महामारी से निपटने और संपूर्ण लॉकडाउन में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। इसके लिए नगर की समाजसेवी संस्थाएं, महिला और छात्र संगठन भी आगे आकर मानव सेवा में लगे हुए हैं। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शाम को जरूरतमंदों और भूखे लोगों को रोटी-सब्जी दे रही है। बुधवार दोपहर एबीवीपी की रसोई में विधायक पहुंचे और उन्होंने रोटी बेल कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह रोटी बैंक के सहयोग से तहसीलदार सत्यप्रकाश ने रोटी बैंक के पदाधिकारियों संग रहचटी रोड पर जरूरतमंदों को खाने के पैकेट वितरित किए। इस दौरान संजीव आहूजा, ठाकुर अश्वनी कुमार (कुमार डेयरी), राजीव गुप्ता, सोनी गंभीर, मोहनलाल अग्रवाल, वेदप्रकाश गुप्ता, श्याम राठौर, संजीव गुप्ता के साथ ही अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। रोटी बैंक जरूरतमंदों को घर-घर जाकर आटा, दाल, चावल और आलू भी पहुंचा रही है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत प्रमुख (एसएफडी ) मयंक तिवारी के नेतृत्व में जिला संयोजक राहुल जादौन, सौरभ चौहान, भार्गव दुबे, सौरभ जादौन, शिव प्रताप, सुनील द्विवेदी, प्रतीक दुबे और राजू द्वारा रोटी सब्जी स्वयं बना कर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को विधायक डॉ. मुकेश वर्मा भी छात्र संघ की रसोई में पहुंचे और उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए रोटियां बेलीं। इस अवसर पर उनके साथ महेश, तन्नू अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मैनपुरी रोड स्थित एसपी आइस एंड कोल्डस्टोरेज के स्टाफ द्वारा बुधवार को एक हजार बिस्कुट के पैकिट मैनपुरी चौराहा पर पैदल यात्रा कर रहे लोगों को बांटे। इस दौरान सच्चिदानंद, जसवंत सिंह, अतुल कुमार, विनोद कुमार, रियाजुद्दीन, संजय मिश्रा, संजीव जैन आदि मौजूद रहे। कल्पतरू ट्रस्ट, जयगुरुदेव और ठाकुर की रसोई सहित अन्य सामाजिक संगठन जरूरतमंदों की मदद को आगे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed