फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

दिल्ली की धार्मिक जमात में शामिल होने पहुंचे सुहागनगरी के तीन लोग

Tue, 31 Mar 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
corona
फिरोजाबाद। दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए धार्मिक जलसे में फिरोजाबाद शहर के तीन लोग शामिल होने को गए थे। ये जानकारी होते ही पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इनके घरों का चिह्नांकन कर लिया है। तीनों अभी दिल्ली में बताए गए हैं। प्रशासन ने परिजनों को हिदायत दी है कि वह यहां आए नहीं। इनके परिजनों की सूची तैयार कर ली गई है। प्रशासन निगरानी कर रहा है। देर शाम तक इस मामले में अधिकारी अधिकारिक पुष्टि करने से बचते रहे।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन में 18 मार्च को आयोजित तबलीगी जमात के मरकज में हुए जलसे में देश-विदेश के लोगों के ही बीच शामिल होने को फिरोजाबाद शहर के तीन लोग गए थे। इसकी जानकारी होने के साथ पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने इन तीनों के घरों का चिह्नांकन कर लिया है। इनमें थाना दक्षिण क्षेत्र के नक्कारची टोला, थाना रसूलपुर के मोहल्ला रहमत नगर व थाना रामगढ़ क्षेत्र के नेशनल ग्लास के पास के निवासी हैं। मंगलवार शाम को प्रशासन ने तीनों के घरों पर मौजूद परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के साथ जांच किए जाने की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। परिजनों को हिदायत दे दी गई है कि वह किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें, यदि वह जिले में आएं तो इसकी तत्काल सूचना दें। बताते हैं कि इस जमात के खत्म होने के बाद तीनों दिल्ली में किसी स्थान पर रुके हुए हैं। जिले की टीम द्वारा लगातार निगरानी कराई जा रही है। गुप्तचर विभाग ने शहर में टीमों को सक्रिय करके जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed