{"_id":"5e80cf508ebc3e6ff06bc3b0","slug":"corona-firozabad-news-agr43590888","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं राशन तो कहीं हुआ भोजन के पैकेटों का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं राशन तो कहीं हुआ भोजन के पैकेटों का वितरण
विज्ञापन
मक्खनपुर/खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। कस्बा मक्खनपुर और खैरगढ़ में सामाजिक संगठनों व ग्राम प्रधान द्वारा जहां गरीबों को राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। वहीं हाईवे से गुजरने वाले लोगों को भोजन भी बांटा जा रहा है।
लॉकडाउन के पांचवें दिन गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के सामने राशन सामग्री का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए ग्राम पंचायत खैरगढ़ की ग्राम प्रधान रतन गुप्ता ने गौरव जैन, संदीप गुप्ता, बंटू, लोहापीटा समाज के लोगों के साथ राशन सामग्री का वितरण किया। वहीं लोग घरों से बाहर न निकले इसके लिए कोतवाल खैरगढ़ अनूप कुमार भारती ने टीमों का गठन कर दिया है।
यह टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने के साथ ही बिना कार्य सड़क पर घूमने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। वहीं हाथवंत और प्रतापगढ़ में सब्जी बेच रहे लोगों को भगा दिया। कस्बा मक्खनपुर से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुजरने वाले लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान मंडल संपर्क प्रमुख श्याम बिहारी गुप्ता, पुष्पेंद्र, पियूष, रितेश आदि मौजूद रहे। वहीं कस्बा मक्खनपुर क्षेत्र के गांव अंगदपुर और किशनपुर में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
किन्नरों ने पहल की
गरीबों की मदद के लिए अब किन्नरों ने भी पहल शुरू कर दी है। कस्बा मक्खनपुर में किन्नर बिंदियारानी ने गरीबों को राशन खरीदने के लिए करीब 15 परिवारों को रुपयेे दिए। इस दौरान गरीब महिलाओं को साड़ी भी वितरित की। उनका कहना है कि हम लोगों ने इन्ही लोगों से कमाया-खाया है और मुसीबत के समय इनकी मदद करना हमारा काम है।