फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona, firozabad

क्वारंटीन सेंटर पर दोपहर तक नहीं मिला खाना, भीषण गर्मी में मात्र आधा लीटर पानी

Sat, 02 May 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
corona, firozabad
फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा ने क्वारंटीन सेंटरों पर तमाम व्यवस्थाओं को गिनाते हुए डीएम को पत्र भेेजा है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को भोजन व पानी तक समय से नहीं मिल पा रहा है। राजा का ताल स्थित अग्रधाम पर बनाए क्वारंटीन सेंटर पर दोपहर ढाई बजे तक लोगों को खाना नहीं मिला। भीषण गर्मी में लोगों को मात्र आधा लीटर पानी की बोतलें दी गई हैं।
विज्ञापन

विधायक ने पत्र में कहा है कि राजा का ताल स्थित अग्रधाम क्वारंटाइन सेंटर से उनके पास सूचना आई है कि सुबह नाश्ते के साथ आधा लीटर पानी देने के बाद दोपहर तक पानी तक नसीब नहीं हुआ। लोग बदहवास हैं और रो रहे हैं। लोगों ने रोते-बिलखते हुए पीड़ी सुनाई है। विधायक ने कहा कि धैर्य रखने की कहने पर बोले कि खाना देर से आ जाए कोई बात नहीं, परंतु पानी तो मिलना चाहिए। दोेपहर 3.30 बजे तक जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भी भोजन नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

विधायक ने लिखा है कि प्रतिदिन 350 रुपये प्रतिदिन की दर से भोजन पर खर्च किया जा रहा है। इसमें नाश्ता, दो समय का भोजन और 2.5 लीटर पानी शामिल है। डीएम से उन्होंने कहा है कि इन व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कम से कम लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था तो पर्याप्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed