फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Corona effective labour and employee will get 28 days Eran leave

कोरोना संदिग्ध श्रमिकों व कर्मचारियों को मिलेगा 28 दिन का सवेतन अवकाश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Corona effective labour and employee will get 28 days Eran leave
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण से ग्रसित कर्मचारी अथवा संदेह के कारण क्वारंटीन में रखे गए श्रमिकों को नियोक्ता द्वारा 28 दिनों का सवेतनिक अवकाश देना होगा। यानि बीमारी की स्थिति में काम पर नहीं आने पर भी सेवायोजक को 28 दिन का भुगतान सेवायोजक को करना होगा।
विज्ञापन
श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश सुधीर एस बोबडे ने ये निर्देश जारी किए हैं। ऐसे कर्मचारी जो कोरोना-19 संक्रमण से ग्रसित हैं। अथवा संदेह के चलते क्ववारंटीन में रखे गए हैं। सवेतन अवकाश प्राप्त करने के पात्र होंगे। लेकिन यह सुविधा उसी स्थिति में देय होगी जब कि कर्मचारी द्वारा स्वस्थ होने के बाद अपना चिकित्सा प्रमाण पत्र नियोक्ता के समक्ष प्रेषित करना होगा।
विज्ञापन
सहायक श्रमायुक्त अरुण कुमार सिंह के अनुसार शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों का अनुपालन नियमानुसार कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार उक्त सुविधा का लाभ कांंच चूड़ी व ग्लास कारखानों में कार्यरत नियमित करीब 25 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed