फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Corona eclipse on online classes as well

ऑनलाइन कक्षाओं पर भी कोरोना का ग्रहण

Sat, 01 May 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Corona eclipse on online classes as well
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन ने एक से आठवीं तक के सभी कक्षाओं की ऑनलाइन कक्षाएं भी बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 20 मई तक कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों का पठनपाठन कार्य स्थगित होगा।
विज्ञापन

यह आदेश समस्त परिषदीय स्कूल, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के अन्य बोर्ड से संबंधित विद्यालयों पर लागू होगा। इधर, ऑनलाइन कक्षाओं पर रोक लगाने का आदेश आने के बाद स्कूल संचालक विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों को वर्कफ्रॉर्म होम के आदेश दिए गए थे। हालांकि शासन ने ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन पर भी रोक लगा दी है। शासन ने आदेश जारी कर कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के कारण छात्रों में भय और तनाव की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते ऑनलाइन कक्षाओं पर रोक लगाई गई है। विभागीय आदेशों के मुताबिक, छात्रों का मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है और ऑनलाइन कक्षाओं के लिए भी शिक्षकों पर भी अनावश्यक दबाव होने से संक्रमण का खतरा बढ़ता है। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि ऑनलाइन कक्षाओं को स्थगित करने का आदेश आ गया है। आदेश का जनपद में अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed