{"_id":"61dc82fe7f76871f64031d9e","slug":"corona-28-infected-person-found-firozabad-news-agr5208424170","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा कोरोना, 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 28 केस और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहा कोरोना, 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 28 केस और मिले
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना की रफ्तार दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 28 और केस सामने आए है। इसमें एक पुलिस क्षेत्राधिकारी अधिकारी और सीएचसी उसायनी पर तैनात एक स्टाफ भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कोरोना के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 114 हो गई है। हालांकि गंभीर स्थिति में न होने के कारण मरीजों को होम आइसोलेशन में भर्ती किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, एक क्षेत्राधिकारी और सीएचसी उसायनी पर तैनात स्टाफ नर्स कोरोना संक्रमित पाई है। गणेश नगर में कोरोना लगातार अपने पैर पसार रहा है। यहां एक परिवार के पांच सदस्य और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 38 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालिका, 41 वर्षीय युवक, 15 वर्षीय बालक की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।
नए इलाकों में भी कोरोना की दस्तक हो रही है। भीमनगर इलाके में फिर से कोरोना बढ़ रहा है। यहां 23 वर्षीय युवक कोरोना की चपेट में आया है। हुंडावाला बाग में 29 वर्षीय युवक, कोहिनूर रोड पर 24 वर्षीय युवक, सुहागनगर सेक्टर दो में स्कूल संचालक, कोटला रोड पर 20 वर्षीय युवती, एफएम गार्डन सिटी में 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित आया है। शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में भी कोरोना के मरीज मिलना शुरू हो गए हैं। सिरसागंज में सोथरा रोड में 25 वर्षीय युवक, गांव मलपुरा, एका में 27 वर्षीय युवक, जलदेवी मंदिर नगला मोती में 29 वर्षीय युवक, गुरु नगर में सात वर्षीय बालक, आर्यनगर में 49 वर्षीय पुरुष, छारबाग में 29 वर्षीय युवक, जोंधरी में 25 वषीय युवक, पैमेश्वर गेट पर 58 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि कौन है स्वास्थ्य विभाग ने की है।
विज्ञापन
सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अभी तक कोई भी मरीज गंभीर नहीं मिला है। इसलिए मरीजों को होम आइसोलेशन में ही उपचार दिया जा रहा है।