फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Copper sulphate was being extracted from old ship radiators, factory sealed

Firozabad News: पुराने जहाज के रेडिएटर से निकाला जा रहा था कॉपर सल्फेट, फैक्टरी सील

Wed, 30 Apr 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 30 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Copper sulphate was being extracted from old ship radiators, factory sealed
ऊंधनी में अवैध केमिकल फैक्टरी को सील करने के बाद,गेट पर खड़े एसडीएम सदर व अन्य। - फोटो : ऊंधनी में अवैध केमिकल फैक्टरी को सील करने के बाद,गेट पर खड़े एसडीएम सदर व अन्य।
फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय के समीप अवैध रूप से पुराने जहाज के रेडिएटर को गलाकर कॉपर सल्फेट केमिकल निकाला जा रहा था। रेडिएटर से कॉपर सल्फेट निकालने की प्रक्रिया के दौरान उड़ने वाले काले धुआं व प्रदूषित पानी से आसपास की फसल बर्बाद हो रही थीं। शिकायत पर पहुंची कई विभागों की टीम ने मंगलवार को मटसेना क्षेत्र में संचालित फैक्टरी को सील कर दिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के समीप गांव ऊंधनी (मटसेना) में पुराने जहाज के रेडिएटर से कॉपर सल्फेट केमिकल निकालने वाली एक फैक्टरी संचालित हो रही थी। रेडिएटर की सफाई के दौरान फैक्टरी से निकलने वाला प्रदूषित पानी आसपास के खेतों की उपजाऊ मिट्टी को बर्बाद कर रहा था। यही नहीं रेडिएटर से कॉपर सल्फेट निकालने की प्रक्रिया के दौरान उठने वाला काला धुआं आसपास के लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ था। इस संबंध में गांव के ही एक किसान ने किसान समाधान दिवस के दौरान शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कमेटी गठित की थी। कमेटी में शामिल उपायुक्त उद्योग संध्या यादव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता अमनदीप और जिला कृषि अधिकारी सुमित सिंह एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद टीम ने शिकायत सही मिलने पर फैक्टरी को सील कर दिया। मौके पर महज एक चौकीदार ही मिला। वहीं फैक्टरी मालिक कोसी निवासी मौके पर नहीं मिलने के कारण ज्यादा जानकारी प्रशासनिक अफसरों को नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed