फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Convicted youth shot dead in Ramgarh area

Firozabad News: रामगढ़ क्षेत्र में सजायाफ्ता युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 04 Nov 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 04 Nov 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Convicted youth shot dead in Ramgarh area
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के ओझानगर युवक की घर से बुलाकर ले जाने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप पड़ोस में रहने वाले उसके दोस्त लोकेश पर है, जो घटना के बाद से परिवार सहित फरार है। युवक का शव रविवार सुबह थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर के कच्चे रास्ते पर पड़ा मिला। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने एसपी सिटी कार्यालय के सामने हाईवे पर रख कर जाम लगा दिया। परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एसपी सिटी ने कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। पुलिस की मानें तो मृतक सजायाफ्ता है।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला ओझा नगर निवासी सतेंद्र कुमार उर्फ रानू ओझा (30) पुत्र दलवीर सिंह के परिजनों की मानें तो उसे मोहल्ले का दोस्त लोकेश कुमार शनिवार को शाम 3.30 बजे घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन करने के बाद जब कोई पता नहीं चला तो उसके दोस्त लोकेश के फोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया लेकिन उसका फोन पर बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन



रानू के परिजनों ने लोकेश के घर पर जाकर पता किया तो बताया कि रात में परिजन घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए है। रविवार सुबह सात बजे थाना रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद,सीओ अरुण कुमार चौरसिया और रामगढ़ इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। शव को जिला अस्पताल भिजवाया। इधर इसकी जानकारी जब सतेंद्र कुमार उर्फ रानू ओझा के परिजनों को हुई तो वह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त सतेंद्र कुमार उर्फ्र रानू ओझा के रूप में की। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दोस्त लोकेश के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






-सतेंद्र उर्फ रानू की गोली मारकर हत्या किया जाना प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मृतक सजायाफ्ता है। कुछ वर्ष पूर्व रानू ने मुहल्ले में एक व्यक्ति की हत्या की थी। उस मामले में वह सजायाफ्ता थे। डेढ़ महीने पहले हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आया था। - रविशंकर प्रसाद एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed