{"_id":"6668a5fbc265b1b68e0e0244","slug":"contractors-complained-sought-answer-from-councilor-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-126542-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ठेकेदारों ने की शिकायत, पार्षद से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ठेकेदारों ने की शिकायत, पार्षद से मांगा जवाब
Wed, 12 Jun 2024 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदारों ने की शिकायत, पार्षद से मांगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मनमानी के विरूद्व एकजुट हुए सिविल कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन की शिकायत पर सहायक नगर आयुक्त ने नगर निगम के पार्षद के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सहायक नगर आयुक्त द्वारा पत्र में निगम पार्षद को अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
पार्षद मुनेंद्र यादव द्वारा बीते कई दिनों से निगम क्षेत्र में विकास कार्य करा रहे ठेकेदारों के विरुद्ध निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब होने एवं मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया जा रहा था। इसके साथ ही अफसरों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए गए। वहीं सपा छोड़ भाजपा के बैनर तले चुनाव जीतने वाले पार्षद मुनेंद्र यादव के विरुद्ध अब निगम ठेकेदारों के संगठन सिविल काॅन्ट्रेक्टर एसोसिएशन ने भी मोर्चा खोल दिया है। सिविल कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन ने नगर आयुक्त को बीते 26 मई 2024 को दिए शिकायती पत्र में निगम पार्षद पर ठेकेदारों पर कार्यवाही के लिए अधिकारियों पर नाजायज दबाव बनाने एवं अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं सिविल कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन की शिकायत के आधार पर सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद ने पार्षद मुनेंद्र यादव को एक पत्र जारी किया है। पत्र में पार्षद पर लगे आरोपों को उल्लेखित करते हुए जवाब देने को कहा है। वहीं इस मामले में निगम पार्षद मुनेंद्र यादव ने कहा कि मेरे द्वारा 25 मई को ठेकेदारों के विरुद्ध की गई शिकायत को दबाने के लिए ही सहायक नगर आयुक्त द्वारा यह पत्र जारी किया है।