{"_id":"69750b8135d93001fd0cc445","slug":"contract-sanitation-workers-started-a-strike-and-raised-slogans-in-the-municipal-premises-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-166075-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ठेका सफाईकर्मियों ने शुरू की हड़ताल, पालिका परिसर में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ठेका सफाईकर्मियों ने शुरू की हड़ताल, पालिका परिसर में की नारेबाजी
Sat, 24 Jan 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
-नगरपालिका में नारेबाजी कर विरोध जताते ठेका सफाईकर्मी। स्रोत संवाद
- फोटो : -नगरपालिका में नारेबाजी कर विरोध जताते ठेका सफाईकर्मी। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। ठेका सफाईकर्मियों के नेता के खिलाफ पुलिस में की गई शिकायत से नाराज सफाईकर्मियों ने शनिवार को हड़ताल कर दी और नगरपालिका परिषद परिसर में नारेबाजी की। हड़ताल के चलते नगर में सफाई कार्य पूरी तरह ठप हो गया।
उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गौतम वाल्मीकि के अनुसार, कुछ दिन पहले सभासदों से विवाद के बाद उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई, जिससे सफाईकर्मियों में रोष फैल गया। इसी के विरोध में कर्मचारियों ने सफाई कार्य से विरत होकर प्रदर्शन किया।
हड़ताल की सूचना पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामला शांत कराया। उन्होंने बताया कि सभासद से तहरीर वापस लेने पर सहमति बनी है, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद सफाईकर्मी काम पर लौट आए और नगर में सफाई व्यवस्था बहाल हो गई। वहीं सभासद प्रतिनिधि गगन कठेरिया का कहना है कि सफाई में लापरवाही पर कर्मचारी के स्थानांतरण के बाद सफाईकर्मियों के नेता ने फोन पर अभद्रता की थी। पालिकाध्यक्ष के प्रति भी गलत बोला था। इस कारण पुलिस में शिकायत की गई थी।