फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Contract cleaning workers demonstrated for better remuneration

Firozabad News: बेहतर मानदेय के लिए ठेका सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 17 Jul 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 17 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Contract cleaning workers demonstrated for better remuneration
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शासन के अनुरूप मानदेय न मिलने पर आक्रोश व्याप्त हो गया। सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में नारेबाजी कर सहायक नगर आयुक्त को मांगपत्र दिया। ठेका कर्मचारियों ने 423 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रांतीय महामंत्री योगेश सरन का कहना है कि प्रदेश सरकार ने सफाई कर्मचारियों की मांग को देखते हुए 423.87 रुपये मानदेय देने के लिए शासनादेश जारी कर दिए थे। वर्तमान में उन्हें 410 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से ठेका कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही अगर नए शासनादेश के तहत उन्हें इसका लाभ नहीं मिलता है तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र ने उन्हें उनकी समस्या निदान कराने का आश्वासन देकर लौटाया। प्रदर्शन व ज्ञापन करने वालों में अशोक वाल्मीकि, बबलू गौतम, कृष्ण मुरारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed