फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   content men jon

क्षेत्रीय बाजार नहीं खुलने से दुकानदार परेशान

Tue, 09 Jun 2020 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
content men jon
हिमायूपुर नाले की पुलिया के पास कोरोना संक्रमित लोग मिलने के बाद बंद किया मुख्य मार्ग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कंटेनमेंट एरिया के आउट साइड के बाजार नहीं खुल पा रहे हैं। बाजारों के नहीं खुलने के कारण दुकानदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन से आउट साइड के बाजार खोलने की मांग की है। दुकानदारों को कहना है कि ढाई माह की बंदी से उनकी रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कंटेनमेंट जोन एरिया को छोड़कर शेष बाजार को सामाजिक दूरी बनाते हुए खोलने की हरी झंडी प्रदान कर दी थी। शहरी क्षेत्र के अंदर बाजार तो खुल रहे हैं, लेकिन आउट साइड के कई बाजार नहीं खुल पा रहे हैं। इसके कारण दुकानदार परेशान दिखाई दिए। इस तरह का नजारा शहर के आउट साइड के बाजार में देखने को मिला। कोटला चुंगी के अंदर रामलीला की ओर जाने वाला बाजार तो खुल रहा है, लेकिन बंबा चौराहे से टापा खुर्द क्षेत्र के बाजार नहीं खुल पा रहा है। कमोवेश यही हाल नगला भाऊ नाले की पटरी के बाजार का हाल है। रामनगर तिराहे से सोफीपुर एवं स्वर्गाश्रम रोड के बाजार की दुकानें नहीं खुल पा रहीं है।
विज्ञापन

आसफाबाद क्षेत्र में लाइनपार क्षेत्र के बाजार बंद रहता है। वहीं बंबा बाईपास रोड का बाजार भी नहीं खुल पा रहा है। इसके कारण इस क्षेत्र के दुकानदारों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों की मांग है कि जो इलाके कंटेनमेंट जोन एरिया के बाहर हैं उनको खुलवाने की अनुमति जिला प्रशासन को देनी चाहिए। कंटेनमेंट जोन एरिया में जहां मरीज ठीक हो रहे हैं उनकी समीक्षा दोबारा से कर ली जाए। ताकि बाजार खुल सकें। क्योंकि कंटेनमेंट जोन एरिया में होने के कारण कोटला रोड, जलेसर रोड के दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन को कंटेनमेंट जोन एरिया की समीक्षा करनी चाहिए। ताकि बाजार खुल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हलवाइयों की दुकानाें पर तैयार की बूंदी
फिरोजाबाद। मंगलवार को हलवाइयों की दुकानें खुलीं तो भले ही मंदिरों में प्रसाद के बांटने की मनाही हो लेकिन लोग बूंदी खरीदकर ले गए। मंदिर के बाहर ही भगवान का भोग लगाने के साथ घरों में प्रसाद का वितरण किया। हालांकि लोग एक दूसरे को प्रसाद बांटने से परहेज करते दिखाई दिए, लेकिन घर में प्रसाद दिया। सिनेमा चौराहे स्थित दुकान पर समोसा के साथ इमरती बनती दिखाई दी। लंबे अर्से के बाद समोसा एवं इमरती बनने के कारण लोेग खरीददारी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed