फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   consumer worried after seeing bill of 11 lakh

11 लाख के बिल ने उड़ाई उपभोक्ता की नींद

Tue, 28 Feb 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला टूंडला
अमर उजाला टूंडला Updated Tue, 28 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
consumer worried after seeing bill of 11 lakh
बिजली - फोटो : amar ujala
विद्युत विभाग ने एक माह का बिल लाखों रुपये भेज कर उपभोक्ता की नींद उड़ा दी है। उपभोक्ता बिल ठीक कराने के लिए अब विभाग के कार्यालय में चक्कर लगा-लगा कर परेशान हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही। 
विज्ञापन


रिजावली निवासी डा. एनपी सिंह का रिजावली चौराहा पर क्लीनिक है। उन्होंने कॉमर्शियल कनेक्शन ले रखा है। भुगतान भी समय से कर रहे हैं लेकिन दिसंबर माह का बिल देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। यह बिल 11 लाख रुपये का था। डा. एनपी सिंह के अनुसार एक माह पहले ही उन्होंने सात माह का दस हजार रुपये बिल जमा किया था।
विज्ञापन


उन्होंने फिरोजाबाद में विद्युत विभाग के कार्यालय में संपर्क किया तो कोई ठोस जवाब नहीं मिला। वह बिल संशोधित कराने के चक्कर लगा रहे हैं। दूसरा मामला रिजावली निवासी पदम सिंह जादौन का है। उनका रिजावली चौराहा पर जादौन ढाबा संचालित है। पदम सिंह ने भी कॉमर्शियल कनेक्शन ले रखा है। बताया गया है कि हर माह बिल का भुगतान भी कर रहे हैं। इसके बाद भी दिसंबर माह का बिल नौ लाख रुपये आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि उपभोक्ताओं के बिल गलती से अधिक बन गए हैं तो उन्हें ठीक कराया जाएगा। उपभोक्ता टैरा बिलिंग फिरोजाबाद के माध्यम से उच्चाधिकारियों से संपर्क कर बिल ठीक करा सकते हैं। 
- अतुल भारद्वाज, जेई, रिजावली फीडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed