{"_id":"67894a894c40ef2bfa0a6edc","slug":"construction-work-of-industrial-corridor-stopped-due-to-farmers-protest-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-140940-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: किसानों के विरोध से थमा औद्योगिक गलियारे का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: किसानों के विरोध से थमा औद्योगिक गलियारे का निर्माण कार्य
Thu, 16 Jan 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर औद्योगिक गलियारे के निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। शिकोहाबाद व सिरसागंज में चार गांवों के करीब 1,200 किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए किसान भूमि की सर्किल दरों को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। नसीरपुर कट के पास औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए 137 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की जानी है। जिला प्रशासन की ओर से करीब 1,200 किसानों की भूमि चिह्नित की गई थी और बैनामा किया जा रहा था। 35 से 40 प्रतिशत भूमि का बैनामा हो गया चुका है लेकिन किसानों ने सर्किल दरों में अंतर के कारण विरोध शुरू कर दिया था। इस कारण बैनामा के काम थम गया। हालांकि विभागीय अफसर इस काम को आगे बढ़ाने लगे हैं। साथ ही भूमि की सर्किल दरों को बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
- औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए की 137 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। नसीरपुर गांव में सर्किल दरों को लेकर थोड़ी दिक्कत थी। संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। हरी झंडी मिलते ही बैनामा शुरू हो जाएगा।
विशु राजा
एडीएम वित्त एवं राजस्व फिरोजाबाद।
विज्ञापन
- औद्योगिक गलियारा बनाने के लिए की 137 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। नसीरपुर गांव में सर्किल दरों को लेकर थोड़ी दिक्कत थी। संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। हरी झंडी मिलते ही बैनामा शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विशु राजा
एडीएम वित्त एवं राजस्व फिरोजाबाद।