फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   construction labour's planning benefits

निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ नहीं दिए जाने का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
construction labour's planning benefits
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश भवन निर्माण मजदूर सभा की एक बैठक में सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों को दी जाने वाले अनुदान की राशि जारी करने की मांग की है। मजदूर सभा के अनुसार कई माह पूर्व बेटियों के हाथ पीले कराने वाले लाभार्थियों को अनुदान राशि का भुगतान नहीं किया गया है। पदाधिकारियों द्वारा शासन-प्रशासन के नाम जारी ज्ञापन में सैंकडों निर्माण श्रमिकों के खातों में सहायता राशि का हस्तांतरण भी नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश भवन निर्माण मजदूर सभा की एक बैठक प्रभूदयाल प्रजापति की अध्यक्षता में हुई।बैठक में मौजूद वक्ताओं के अनुसार श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित सामुहिक विवाह योजना के लाभार्थियों को अभी तक सरकारी अनुदान राशि का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में कई माह पूर्व बेटियों की शादी करने वाले श्रमिकों के समक्ष आर्थिक दबाब बना हुआ है। प्रभूदयाल प्रजापति ने विवाह सहायता योजना के लाभार्थियों को तत्काल अनुदान की राशि देने की मांग की है।मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष के अनुसार जिले में अभी भी सैंकडों निर्माण श्रमिक ऐसे हैं,जिन्हें एक-एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता जारी नहीं की गई है। विभागीय अधिकारी लॉक डाउन के कारण आजीविका का संकट झेल रहे निर्माण श्रमिकों के प्रति बेपरवाह बने हुए हैं।बैठक में खुशबू ठाकुर,कामरेड नवल सिंह, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed