फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congressmen will protest today against changing the name of MNREGA

Firozabad News: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेसी आज करेंगे प्रदर्शन

Tue, 16 Dec 2025 07:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 Dec 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Congressmen will protest today against changing the name of MNREGA
मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेसी आज करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

-नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल को कोर्ट से राहत मिलने को बताई सत्य की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में 17 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले को कोर्ट से खारिज किए जाने को सत्य की जीत करार दिया। कहा कि भाजपा बिना बजह इस तरह के मामले उठा रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने का काम किया। खुद कपड़ों तक का परित्याग कर दिया था। उन्ही महात्मा गांधी के नाम संचालित मनरेगा योजना का नाम भाजपा बदलना चाहती है। कांग्रेस इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रांतीय आह्वान पर 17 दिसंबर को सभी जिला एवं महानगर के कांग्रेसजन जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान मैनपुरी के प्रभारी प्रकाश निधि गर्ग,महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, चांद कुरैशी, हाजी नसीर अहमद,अमन द्विवेदी,अमित उपाध्याय,बाबूराम निशंक,धर्म सिंह यादव, अनिल यादव, अजय यादव, जितेंद्र तिवारी, शैलेंद्र शुक्ला, राजवीर सिंह यादव सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed