फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congressmen who indulge in factionalism will be thrown out: Anil Yadav

गुटबाजी करने वाले कांग्रेसियों को किया जाएगा बाहर: अनिल यादव

Sun, 21 Nov 2021 12:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Congressmen who indulge in factionalism will be thrown out: Anil Yadav
फिरोजाबाद ! कांग्रेस जिला कार्यालय पर वार्ता के दौरान जानकारी के जिला प्रभारी के साथ जिलाध्यक्ष ? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। गुटबाजी करने वाले कांग्रेसियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इस बार पार्टी टिकट देने से पहले पार्टी चर्चा, पर्चा और खर्चा देखेगी। इससे चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सकेगी। यह बात फिरोजाबाद कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और प्रभारी अनिल यादव ने शनिवार को पार्टी के घर संसार कार्यालय पर प्रेसवार्ता में कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने तीनों कृषि कानून वापस होने पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह किसान, नौजवानों की जीत और भाजपा की हार है। आखिरकार किसान परिवारों की कुर्बानी रंग लाई और सरकार को कानून वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा। इस दौरान प्रदेश महासचिव ने जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी को मिलजुल काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन की रिपोर्ट को प्रदेश अध्यक्ष के साथ कांग्रेस कोर कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार पार्टी चर्चा, पर्चा और खर्चा के आधार पर टिकट देगी। टिकट मांगने वाले की जमीन की पकड़ और लोगों की रायशुमारी को भी ध्यान में रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, धर्म सिंह यादव एडवोकेट, मनोज भटेेले, मनीष द्विवेदी, दुष्यंत कुमार, वकार खालिक, जफर मुअज्जम परवेज, नुरुल हुदा लाला राइन गांधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed