फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congressmen welcomed the former home minister of MP

एमपी के पूर्व गृहमंत्री का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

Fri, 08 Oct 2021 12:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Congressmen welcomed the former home minister of MP
शिकोहाबाद। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रहे डॉ. गोविंद सिंह बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड से ज्ञानदीप स्कूल की ओर जाने वाली रोड पर एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने उनका पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ने प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

जिला महासचिव कांग्रेस पार्टी रामसेवक वैद्य, पूर्व नगर अध्यक्ष विवेक चड्ढा उर्फ गोलू ,पूर्व जिला महासचिव आशीष तिवारी के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का स्वागत पुष्प माला पहना कर किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधान सभा के लिए कमर कसने को कहा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 का चुनाव प्रियंका गांधी प्रभारी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इसमें आप सब कार्यकर्ता जोश के साथ लग कर प्रियंका गांधी को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में हुए किसानों की हत्या के बारे में कहा उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह किसान विरोधी हो चुकी है। सरकार में इससे बड़ी घटना और क्या हो सकती है। सरकार की नाकामी के लिए उन्होंने किसान परिवार के दु:ख की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की कि मृत आत्माओं को शांति प्रदान करें। स्वागत करने वालों में जिला सचिव जगदीश वाल्मीकि, आशीष तिवारी, रामसेवक वैद्य, मंजर हुसैन, विवेक चड्डा,इल्जाम कुरैशी, लल्ला कुरैशी, रईस कुरेशी, मोहम्मद बादशाह, जयराम प्रजापति, मोहम्मद आजाद, सुशील मथुरिया, इफ्तार कुरैशी, गुलशन मथुरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed