फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   congress sabhasad

वार्ड नंबर 24 में नहीं हुआ विकास कार्य

Sat, 16 Nov 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
congress sabhasad
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर के वार्ड नंबर 24 की सभासद ने पालिका प्रशासन पर वार्ड में कोई भी विकास न कराए जाने का आरोप लगाया है। सभासद का कहना है कि राजनीतिक वैमनस्यता के चलते उनके वार्ड की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

सभासद सुमन उर्फ सुनीता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से वह सभासद बनी हैं तब से लेकर आज तक वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया। तमाम प्रस्ताव देने के बावजूद उनके वार्ड में एक ईंट भी नहीं लगी है। जनता उनसे सवाल करती है, परंतु पालिका प्रशासन राजनीतिक वैैमनस्यता के चलते उनके वार्ड के लिए फंड जारी नहीं कर रहा। न पानी की उचित व्यवस्था है और न ही इंटरलाकिंग ठीक है। आए दिन लोग खोदी गई इंटरलाकिंग से गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

वार्ड में पानी की पाइप लाइन अभी तक नहीं डाली गई है। पालिका प्रशासन से कहने पर जलनिगम से शिकायत करने की बात कही जाती है। इंटरलाकिंग ठीक कराने के लिए कहा जाता है तो डूडा से कराने के लिए कहा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह कांग्रेस की एकमात्र सभासद हैं इसलिए उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। कहा कि इस संबंध में वह शीघ्र ही जिलाधिकारी को अवगत कराएंगी। वहीं पालिकाध्यक्ष रामबहादुर चक का कहना है कि आरोप निराधार हैं, सभी वार्डों में बिना भेदभाव के कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed